ॐ शब्द की उत्पत्ति और इससे होने वाले लाभ इस शब्द के उच्चारण से क्या लाभ होता है वैज्ञानिक पद्धति से समझे

Share The News

ॐ शब्द की उत्पत्ति और इससे होने वाले लाभ इस शब्द के उच्चारण से क्या लाभ होता है वैज्ञानिक पद्धति से समझे
Nitusingh abtaknews.live

  1. नियमित ॐ का मनन करने से पूरे शरीर को विश्राम मिलता है और हार्मोन तंत्र नियंत्रित होता है
  2. ॐ के अतिरिक्त चिंता और क्रोध पर नियंत्रण पाने का इससे सरल मार्ग दूसरा नहीं है
  3. ॐ का उच्चारण प्रदूषित वातावरण में यह पूरे शरीर को विष मुक्त करता है
  4. ॐ का मनन हृदय और रक्त संचार प्रणाली को सुदृढ़ करता है
  5. ॐ के उच्चारण से यौवन और चेहरे पर कांति आती है
  6. ॐ के जप से पाचन तंत्र सुदृढ़ होता है
  7. थकान के बाद ॐ का मनन आपको नई ऊर्जा से भर देता है
  8. अनिद्रा रोग से छुटकारा पाने में ॐ का बहुत महत्व है। सोते समय इसका नियमित मनन करें।
  9. थोड़े से प्रयास में ॐ की शक्ति आपके फेफड़ों और श्वसन तंत्र को सुदृढ़ बनाना है।

ॐ मंत्र के मनोवैज्ञानिक चिकित्सा में लाभ

  1. ॐ की शक्ति आपको दुनिया का सामना करने की शक्ति देती है।
  2. ॐ का नियमित मनन करने से आप क्रोध और हताशा से बचे रहते हैं।
  3. ॐ की गूंज आपको स्वयं को नियंत्रित करने में सक्षम बनाती है। आप स्वयं में नया उत्साह महसूस करते हैं।
  4. ॐ की ध्वनि से आपके पारस्परिक सम्बंध सुधरते हैं। आपके व्यक्तित्व में आने वाला बदलाव लोगों को आकर्षित करता है और लोग आपसे ईष्या करना छोड़ देते हैं।
  5. आप अपने जीवन के उद्देश्य और उसकी प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हैं और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है।
  6. नई उमंग और स्फूर्ति आती है। आप में सजगता और सर्तकता बढ़ती है।

ॐ मंत्र के मनन के अन्य लाभ

  1. ॐ मंत्र आपको सांसरिकता से अलगकर करके आपको स्वयं से जोड़ता है।
  2. अवसाद के समय ॐ मंत्र का जाप करने से आपको मन की शांति मिलती है और शक्ति संचार होता है। इससे आप शुद्ध हो जाते हैं, साथ साथ आपमें सर्वव्यापी प्रकाश और चेतना का संचार होता है।
  3. जो लोग ॐ का उच्चारण करते हैं उनकी वाणी मधुर होती है। आप टहलते हुए भी ॐ मंत्र का जाप कर सकते हैं। आप ॐ मंत्र को गा और गुनागुना भी सकते हैं।
  4. ॐ मंत्र गुनगुनाने से आप मन शांत और एकाग्र रहता है, जो आध्यत्मिक रूप से आपको स्वयं से जोड़ता है।
  5. जो लोग प्रतिदिन ॐ मंत्र का मेडिटेशन करते हैं, उनके चेहरे और आंखों में अनोखी चमक होती है।

ॐ मंत्र का जाप श्वास छो‌ड़ते समय किया जाता है, जिससे यह धीमी, सामान्य और सम्पूर्ण होती है। अउ ध्वनि का प्रसार मृत वायु को कम स्थान देता है, और धीमे सांस लेने के कई लाभ होते है, जिन्हें आप योगियों से जान सकते हैं।

ॐ मंत्र का जाप
इसलिए आज से ही ॐ मंत्र का जाप प्रारम्भ करके इसके लाभ प्राप्त करिए।

आरम्भ करने के लिए इन टिप्स को फ़ॉलो करें –

  1. शांत स्थान पर आरामदायक स्थिति में बैठिए।
  2. आंखें बंद करके शरीर और नसों में ढीला छोड़िए।
  3. कुछ लम्बी सांसें लीजिए।
  4. ॐ मंत्र का जाप करिए और इसके कंपन महसूस कीजिए।
  5. आराम महसूस होने तक ॐ मंत्र का जाप करते रहिए।
  6. चित्त के पूरी तरह शांत होने पर अपनी आंखें खोलिए।

ॐ मंत्र का जाप वह सीढ़ी है जो आपको समाधि और आध्यात्मिक ऊँचाइयों पर ले जाती है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *