डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन मोड के कॉलेज अगर कुछ करवा रहे हैं तो हो जाइए सावधान
Nitusingh abtaknews.live
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद एआईसीटीई एवं यूजीसी ,यूनिवर्सिटी, कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्था को एडु टेक कंपनी से मिलकर दूरस्थ और ऑनलाइन मोड में कोर्स चलाने पर चेतावनी देते हुए कहा है कि यह गलत है. इसके लिए उन्हें मान्यता नहीं मिली है .किसी भी प्रकार की फ्रेंचाइजी का कोर्स भी गलत है. ऐसे समझौता से पाठ्यक्रम चलाने की कोई अनुमति नहीं है. यह नियम का उल्लंघन है. छात्र को ऐसे कोर्स के किसी झांसे में नहीं आना चाहिए. अभिभावक को सुझाव दिया गया है कि किसी पाठ्यक्रम में दाखिला लेने से पहले यूजीसी और एआईसीटीई की वेबसाइट पर मान्यता स्थिति की जांच अवश्य करें .यूजीसी के सचिव ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है कि उच्च शिक्षण संस्थान किसी व्यवस्था के तहत मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम नहीं चला सकते हैं .कुछ एजूटेक कंपनी द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सहयोग से और ऑनलाइन डिग्री डिप्लोमा कर रहे हैं.