UPSC परीक्षा के लिए पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी बिहार सरकार देगी 1 लाख रुपये, जानें कैसे करें आवेदन

Share The News

पटना. बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए प्रोत्साहन राशि की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत नव स्वीकृत ‘सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का लाभ अब पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी मिलेगा. अब तक सिर्फ सामान्य वर्ग की महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलता था. योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है, अब इस योजना में 31 दिसम्बर तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को fts.bih.nic.in/swdscholarship/default.html इस लिंक पर जाना होगा.

इस योजना के तहत राज्य सरकार उन उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता दे रही है, जो केंद्र लोक सेवा आयोग यूपीएससी 2021 की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हैं. महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की तिथि 31 दिसम्बर 2021 तक बढ़ा दी गई है . महिला एवं बाल विकास की प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा ने बताया कि इस योजना में सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग की उन महिलाएं को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, जिन्होंने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास की है. यह पैसा उम्मीदवार को एकमुश्त दिया जाएगा जिससे उसे मुख्य परीक्षा की तैयारी में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो.

योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा जो बिहार का निवासी होगी. आवेदन करने के लिए आवेदिका के पते का सबूत, पहचान का प्रमाण आवश्यक है. इसके साथ ही आवेदिका का स्वयं का बैंक खाता और आधार होना जरूरी भी है. अब तक 40 महिलाओं ने आवेदन किया है. मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन https://fts.bih.nic.in/swdscholarship/default.html इस लिंक के माध्यम से किया जा सकता है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर  2021 है. इसके तहत इसमें 2021 की प्रारंभिक  केंद्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.

.आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को इस लिंक पर जाना होगा. fts.bih.nic.in/swdscholarship/default.html

.उसके बाद रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिया जाएगा.

.रजिस्ट्रेशन में मांगी गई जानकारी को भर कर सबमिट करें.

.ये राशि उन्हीं महिला उम्मीदवारों को दी जाएगी जो यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में परीक्षा में उत्तीर्ण हो.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *