ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रीको मे प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करने वाले सदस्यों के मॉर्निंग वॉकर क्लब ने पिकनिक का आयोजन किया जिसमें परशुराम सिंह बागी निहाल कुमार अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉकर क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान शहर के सामाजिक समस्या और राजनीतिक समस्या पर चर्चा की गई.

साथ साथ भविष्य में जमशेदपुर को और कैसे बेहतर बनाया जाए इस पर भी विचार विमर्श किया गया पिकनिक नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित हुआ देर शाम तक सदस्यों ने यहां मनोरंजन किया