भाजपा ने किया प्रदर्शन, झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष का विरोध,; सरकार को चेताया गया
झारखंड विधानसभा भवन
भाजपा ने किया प्रदर्शन, झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष का विरोध,; सरकार को चेताया गया
झारखंड विधानसभा भवन में नमाज कक्ष आवंटित किए जाने का तीव्र विरोध हो रहा है। रविवार को भाजपा इसके खिलाफ सड़कों पर उतरी। राज्य के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका। सोमवार को भाजपा विधायक विधानसभा के भीतर इस मसले को उठाएंगे, तो पार्टी कार्यकर्ता सभी जिलों में धरना व प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन आगे भी चलता रहेगा। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गोड्डा में व रघुवर दास ने जमशेदपुर में सरकार को घेरा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार विधानसभा को भी धर्म का अड्डा बना रही है। राजधानी रांची में हरमू चौक पर रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
भाजपा के प्रदेश दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने साजिश के तहत एक तरफ मंदिर में पूजा पर रोक लगा रखी है और दूसरी ओर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए विधानसभा भवन में नमाज पढ़ने के लिए कक्ष आवंटित कर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ आंदोलन को और भी तेज करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जिसे सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति कर अपमानित किया है।
नमाज कक्ष आवंटित किए जाने का तीव्र विरोध हो रहा है। रविवार को भाजपा इसके खिलाफ सड़कों पर उतरी। राज्य के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका। सोमवार को भाजपा विधायक विधानसभा के भीतर इस मसले को उठाएंगे, तो पार्टी कार्यकर्ता सभी जिलों में धरना व प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन आगे भी चलता रहेगा। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गोड्डा में व रघुवर दास ने जमशेदपुर में सरकार को घेरा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार विधानसभा को भी धर्म का अड्डा बना रही है। राजधानी रांची में हरमू चौक पर रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।