बता दें कि हाई कोर्ट के बाद ने आदेश दिया था कि एदलहातु निवासी प्रार्थी दुर्गा उरांव को सुरक्षा मुहैया कराई जाए उन्हें चार जवानों की सुरक्षा भी दी गई थी परंतु अब यह सुरक्षा वापस ले ली गई है क्योंकि बताया जा रहा है कि यह सुरक्षा बिना किसी नोटिस के ही ले ली गई थी।

उन्होंने एसएसपी से शिकायत दर्ज की थी कि उन्हें अब तक सुरक्षा नहीं दी गई है साथ ही साथ आय से अधिक संपत्ति के मामलों में भी जानकारी देने का आग्रह किया था। बता दे कि सीबीआई की जांच के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ,बंधु तिर्की, दुलाल भुइयां ,भानु प्रताप शाही व उनके खिलाफ जांच की पूरी चार्जशीट जारी की गई थी ।

सोमवार को हाईकोर्ट अदालत में सांसद धीरज साहू के निर्वाचन की चुनौती पर सुनवाई हुई जिसमें सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से बहस शुरू हो गई। प्रार्थी ने बताया कि झामुमो नेता अमित महतो ने जिस दिन सुबह वोट दिया था उस दिन दोपहर 2:00 बजे कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी ऐसी स्थिति में उन्होंने वोट रद्द करने की मांग की है । बता दें कि इस की अगली सुनवाई 9 जनवरी को तय की गई है।