TCS का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ के पार

Share The News

TCS का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ के पार, रिलायंस इंडस्ट्रीज की पोजीशन खतरे में.

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर सोमवार को बीएसई (BSE) पर कारोबार के दौरान 2.66 फीसदी की तेजी के साथ 3800 रुपये के नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 14 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। टीसीएस यह मुकाम हासिल करने वाली देश की दूसरी लिस्टेड कंपनी है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर चुकी है। टीसीएस का शेयर सोमवार को 2.3 फीसदी की तेजी के साथ 3,786.55 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 20 फीसदी तेजी आई है। शेयरों में तेजी से टीसीएस का मार्केट कैप 14,00,664.30 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक मार्केट कैप के लिहाज से टीसीएस अभी दूसरे स्थान पर है जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर है। रिलांयस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप अभी 14,32,270.38 करोड़ रुपये है। रिलायंस के शेयरों में आज 0.47 फीसदी गिरावट आई।टीसीएस देश की अग्रणी आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है जिसका कारोबार बीएफएसआई, कम्युनिकेशन, मैन्युफैक्चरिंग, रीटेल और हाई-टेक वर्टिकल्स में फैला है। कंपनी ने 31 मार्च, 2021 को खत्म वित्त वर्ष में 22.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया। एनालिस्ट्स का कहना है कि बढ़ती डिमांड, क्लाउड एडॉप्शन में तेजी और डिजिटल बदलाव की संभावनाओं से कंपनी को काफी फायदा होने की उम्मीद है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *