कोयला घोटाले में रांची समेत देश के 12 ठिकानों पर छापा
सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में 83.63 करोड़ रुपए के घोटाले में सीबीआई ने कार्यवाही शुरू की है। सीबीआई को इस मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज जो है हाथ लगे हैं जीत की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में सीबीआई ने 18 अगस्त को केस दर्ज किया था कोलकाता की ज्वाइंट वेंचर खनन कंपनी मैसर्स AMPL MIPAL CGAL और उनके निर्देशक की मिलीभगत से सीसीएल अधिकारियों की कोयले की ओवर रिपोर्टिंग करने का आरोप है। सीसीएल की विजिलेंस की संयुक्त टीम ने 30 अगस्त 2019 को आम्रपाली परियोजना में बिना बताए जांच की थी जिसमें की 8.75 लाख मैट्रिक टन कोयला गायब मिला था।
किन-किन अफसरों के ठिकानों पर छापा मारा गया
•प्रबंधक शंभू कुमार झा के चतरा कार्यालय और बेरमो स्थित आवास
• परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार शर्मा के चतरा स्थित आवास और कार्यालय
•निर्देशक विनीत शिवजी ढोलू का गांधी नगर स्थित आवास
• गुमला के भरनों में कंपनी से जुड़े पदाधिकारियों के आवास और कार्यालय
•निहार रंजन साहू के चतरा स्थित आवास और कार्यालय