Nitusingh abtak news
झारखंड में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है लेकिन प्रतिदिन कुछ ऐसी खबर आ जाती है जिससे युवा और अधिक निराश हो जाते हैं . एक और सरकार का कहना है कि उनके पास सैलरी देने तक का पैसा नहीं है तो नए लोगों को नौकरी के बाद पैसा कहां से देगी, वहीं दूसरी ओर महंगे मोबाइल सेट अब खरीदने की योजना बन गई है. खबर के मुताबिक अब झारखंड में सरकार ने तय किया है कि सभी मंत्री विधायक और अधिकारियों को महंगा मोबाइल दिया जाएगा. इसी क्रम में ₹40000 का मोबाइल सभी मंत्री राज्य मंत्री उप मंत्री मुख्य सचिव डीजीपी आयुक्त सचिव विभाग के अध्यक्ष प्रमंडलीय आयुक्त आईजी डीआईजी डीसी और एसपी को झारखंड सरकार खरीद कर देगी .रिचार्ज कूपन ₹3000 दिया जाएगा. विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को ₹35000 का मोबाइल मिलेगा और रिचार्ज कूपन ₹2000 मिलेगा अपर सचिव संयुक्त सचिव अपर निदेशक उपनिदेशक पर्सनल स्टाफ और ऑफिसर को ₹30000 का मोबाइल मिलेगा और रिचार्ज कूपन ₹600 मिलेगा उप सचिव उप निदेशक वरीय प्रधान आप के सचिव को ₹25000 का मोबाइल मिलेगा और ₹500 रिचार्ज मिलेगा . झारखंड सरकार के प्रवक्ता का कहना है की वर्तमान समय में नए एप्लीकेशन मोबाइल में आ गए हैं इसलिए यह जरूरी हो गया है कि सभी कर्मचारियों को नए मोबाइल दिए जाएं जिसमें कि नए एप्लीकेशन डाउनलोड लोड हो और काम में तेजी आए