आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कार्यकाल होगा खत्म या बढेगा

Share The News

नई सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें हैं नियुक्ति एवं नई नीतियां क्या होंगी यह बातें चर्चा का विषय बनी हुई है। यह बात सामने आ रही है कि एमजीएम अस्पताल के आउटसोर्स कर्मियों का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म होने वाला है ऐसे में नई सरकार क्या कदम उठाएगी इन बातों पर चर्चा हो रही है कि नई नियुक्ति की जाएगी या फिर पुराने आउटसोर्स कर्मियों का कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है

गौरतलब है कि पूर्व में सरकार ने एमजीएम अस्पताल में कार्यरत बहुत से कर्मचारियों का समाप्त कर दी थी जिसके बाद मरीजों को काफी परेशानियां हुई थी और 400 से भी अधिक लोग बेरोजगार हो गए थे। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नई सरकार इस संबंध में क्या दिशा-निर्देश जारी करेगी बता दें कि नई सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद मामले में कोई भी दिशा निर्देश जारी किया जाएगा ।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *