गोलमुरी पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में पकड़े गए नाबालिक का फोटो व नाम जारी कर देने पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष आरती कुजूर ने पूर्वी सिंहभूम के बाल संरक्षण समिति की चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की को पत्र लिखकर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों की बाल अधिकार संरक्षण के संबंध में समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है फिर भी अखबार में प्रकाशित खबर सामने आना समझ से परे है । बाल संरक्षण अधिकार के लिए काम करने वाली संस्था भारत मुक्ति सेवा संस्थान के मुख्य संयोजक सदन ठाकुर ने कहा कि एसएसपी को पत्र लिख कर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग करेंगे।