शुक्रवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बताया कि देश में आधार कार्ड धारकों की संख्या 125 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है उन्होंने इसे एक बड़ी एवं नई उपलब्धि बताया।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि यह उपलब्धि प्राथमिक पहचान दस्तावेज के रूप में आधार के तेजी से बढ़ते हुए उपयोग के कारण हुई है ।

बता दे कि आधार प्रमाणीकरण सेवा का शुरुआत से लेकर अब तक 37 हजार करोड़ बार इसका उपयोग हो चुका है एवं वर्तमान में प्रतिदिन यूआईडीएआई को चार लाख आधार अपडेट अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।