कोल्हान में 22 डॉक्टरों की नियुक्ति रद्द

Share The News

कोल्हान में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी। परंतु 22 डॉक्टरों ने योगदान नहीं दिया। सरकार के उप सचिव सीमा कुमारी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि इन सभी की नियुक्ति अधिसूचना को विलोपित कर दिया गया था ताकि इन पदों पर फिर से नियुक्ति की जा सके।

स्त्रोत : प्रभात खबर

योगदान नही देने वाले डॉक्टरों को अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए 28 फरवरी 2019 तक प्रभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया था, परंतु इसके बाद भी इन लोगों ने योगदान नहीं दिया है। इन 22 डॉक्टरों में सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम ,चाईबासा एवं चांडिल के डॉक्टर शामिल है ।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *