जनगणना 2021 की तैयारी शुरू, 1 मई से बनाई जाएगी घरों की सूची

Share The News

गुरुवार को राजस्व विभाग के सचिव के के सेन एवं जनगणना निदेशक आशीष सिंहमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 2021 में होने वाली जनगणना की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला , अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जयकांत कुमार सिंह इत्यादि मौजूद थे।

बता दें कि 1 मई से 14 जून तक घरों की सूची बनाई जाएगी । इसके लिए इससे संबंधित पदाधिकारी निगम कर्मियों को इसकी ट्रेनिंग अगले माह से दी जाएगी । जनगणना 2021 के लिए जिला मुख्यालय में दो-तीन दिनों में एक कोषांग का गठन किया जाएगा जिसके तहत पदाधिकारी व कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे एवं साथ ही साथ एक समन्वय समिति भी बनाई जाएगी ।

जो सभी प्रखंड और नगर निकाय में समन्वय की जनगणना कार्य संपन्न कराएगी। साथ ही साथ 2011 जनगणना में कितने प्रगणक लगाए गए थे और कितने प्रखंड शिक्षा विभाग और दूसरे विभाग से आए थे उसकी भी सूची मांगी गई है। गौरतलब है कि 2021 में होने वाली जनगणना के लिए 15 चार्ज अफसर बनाए गए हैं एवं सभी मास्टर ट्रेनिंग लेने के बाद जिले के फील्ड अफसर ,प्रगणक ,सुपरवाइजर को ट्रेनिंग देंगे इस जनगणना में फील्ड में जाकर एंट्री का कार्य मोबाइल ऐप द्वारा किया जाएगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *