रेलवे की नई भर्तियां यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के जरिए 5 विशेषज्ञताओ के तहत होगी

Share The News

गौरतलब है कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक में रेलवे की आठ सेवाओं का विलय करने एवं उन्हें भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा ( आईआरएमएस ) बना दिया गया है । गुरुवार को बातचीत के क्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने कहा कि रेलवे की सारी नई नियुक्तियां यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के जरिए एवं पांच विशेषज्ञता के तहत होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अन्य अभ्यर्थियों की तरह ही रेलवे में इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले प्रारंभिक शिक्षा देनी होगी उसके पश्चात वे पांच विशेषज्ञताओं के तहत आईआरएमएस को चुन सकेंगे।


बता दें कि इन 5 विशेषज्ञों में से टेक्निकल के तहत चार इंजीनियरिंग (सिविल, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिकल एवं मकैनिकल) एवं एक नॉन टेक्निकल होगा। नॉन टेक्निकल के अंतर्गत ( अकाउंट , पर्सनल एवं ट्रैफिक ) क्षेत्र की नियुक्तियां होंगी ।


साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी फिलहाल अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा देंगे और फिर अपनी पसंद चुनेंगे । उन्हें आईआरएमएस परीक्षा में शामिल होने का विकल्प भी दिया जाएगा । बता दें कि पांच सदस्यीय नया बोर्ड अगले साल अस्तित्व में आएगा एवं इसके पहले बैच के नियुक्ति 2021 में होगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *