कालका- शिमला रेल मार्ग पर पहली विस्टाडोम ट्रेन दौडी

Share The News

रेलवे ने कालका शिमला मार्ग पर देश के पहली विस्टाडोम ट्रेन ( शीशे की छत वाली )बुधवार को शुरू की गई। बता दे कि अब यह ट्रेन नियमित रूप से चलेंगी।

अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन में 100 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता है और सर्दियों की छुट्टियों और नववर्ष के कारण अगले कुछ दिनों तक इसकी सारी सीटें फुल है। बता दे कि यात्री शीशे से बने बोगियों से बर्फ और बारिश वाले बाहर के मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकेंगे।

इसमें 1 सीट का किराया ₹630 निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन कालका से सुबह 7:00 बजे चलेगी दोपहर 12:55 में शिमला पहुंचेगी , वापसी के समय यह दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी और रात्रि 9:15 पर कालका पहुचेगी।

इस बीच में बड़ोग स्टेशन पर 8 मिनट के लिए रूकेगी। इस कोच में लगी सभी सीटें रिवर्सिबल होंगे जिसके चलते पर्यटक अपने आराम के अनुसार सीटों के दिशा बदल सकेंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *