141 असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी नियुक्ति

Share The News

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत कॉलेजों में पठन-पाठन प्रभावित ना हो इसके लिए 141 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी । बता दें कि यह नियुक्ति अनुबंध पर की जाएगी। पी कौशल के कार्यक्रम में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर का कॉन्ट्रैक्ट 31 दिसंबर 2019 को समाप्त हो रहा है।

राजभवन द्वारा नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी परंतु पठन-पाठन में दिक्कत आने के कारण कुलपति को विश्वविद्यालय एक्ट के अनुसार 6 महीने के लिए अनुमति दे दी गई है। 6 माह में अगर इन प्रोफेसर का परफॉर्मेंस अच्छा रहा तो इन्हें और 6 महीनों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया जाएगा ।

नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रतिमाह ₹60000 मानदेय दिया जाएगा, वहीं टीचिंग एसोसिएट को प्रतिमाह ₹49000 दिए जाएंगे ,इसके अलावा पीएचडी डिग्री होल्डर के लिए टीचिंग एसोसिएट को प्रतिमाह ₹54000 मानदेय दिया जाएगा। इंटरव्यू में आने के लिए उम्मीदवारों को कोई टीए, डीए नहीं दिया जाएगा । आवेदन पत्र के साथ सामान्य या बीसी वन ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹500 और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए ₹250 का बैंक जमा करना होगा।विज्ञापन संख्या 3 /2018 के तहत शुल्क जमा कर शामिल हुए थे उन्हें फिर से शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है । बता दें कि उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एससी-एसटी उम्मीदवार को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी , इसके लिए कोई भी परीक्षा नहीं ली जा रही है यह इंटरव्यू द्वारा नियुक्ति की जाएगी। इंटरव्यू की प्रक्रिया 4 जनवरी 2020 से शुरू होगी । मत्स्य कॉलेज गुमला 12 , डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज 9 पद, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज कांके 12 पद, हॉर्टिकल्चर कॉलेज खूंटपानी चाईबासा 20 पद, एग्रीकल्चर कॉलेज गोड्डा 88 पद पर यह नियुक्ति की जानी है।

मेडिकल कॉलेजों में भी 128 पदों पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति

यह नियुक्ति जेपीएससी द्वारा राज्य के मेडिकल कॉलेज में 128 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने संशोधित सूची जारी कर दी है । इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने पूर्व में 79 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 12 नवंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे परंतु नई सूची के मुताबिक 49 पद बढ़ा दिए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका हार्ड कॉपी के साथ सभी वांछित प्रमाण पत्र कि स्व अभिप्रमाणित प्रति आयोग कार्यालय में स्पीड पोस्ट द्वारा 17 जनवरी 2020 तक उपलब्ध करानी है। बता दें कि इनमें फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सर्जरी, औषधि, रेडियोलॉजी ,रेडियोथैरेपी ,फिजिकल ,मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग इत्यादि पद पर आवेदन मांगे गए हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *