राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को आरएसएस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विजय संकल्प शिविर के तहत जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि संघ भारत की 130 करोड़ की आबादी को हिंदू समाज के रूप में मानता है चाहे उनका धर्म और संस्कृति कुछ भी हो ।

संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि धर्म और संस्कृति पर ध्यान दिए बिना जो लोग राष्ट्रवादी भावना रखते हैं और भारत की संस्कृति तथा उसकी विरासत का सम्मान करते हैं वह हिंदू है । आरएसएस देश के 130 करोड लोगों को हिंदू मानता है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य संगठित समाज का निर्माण करना है ।