19 फरवरी के बाद कोचिंग इंस्टिट्यूट पर होगा कैबिनेट का फैसला
कोचिंग इंस्टिट्यूट पर फिलहाल रोक जारी रहेगी यह कहकर सरकार ने सबको चौंका दिया है. सही मायने में देखा जाए तो सरकार सभी चीज पर फैसला ले चुकी है कोचिंग इंस्टिट्यूट को छोड़कर। सरकार के सूत्रों के मुताबिक 19 फरवरी के बाद कोचिंग इंस्टिट्यूट के मामले में निर्णय लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर हजारीबाग व दूसरे शहर में चल रहे कई कोचिंग संस्थान पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है, कि जब उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी क्लास करवाने की तो फिर वह क्लास कैसे करवा रहे थे ।इसे लेकर कोचिंग संचालकों में रोष व्याप्त है। रांची जमशेदपुर और धनबाद के कोचिंग सेंटर के संचालक ने झारखंड अब तक न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर रहे हैं। उच्च न्यायालय में इसे लेकर एक याचिका भी दायर हो गई इसमें यह कहा गया है कि जब सरकार के हर कार्य हो रहे हैं सिनेमा हॉल और मॉल भी खोल दिए गए हैं। स्कूल भी खोल दिए गए हैं तो सिर्फ कोचिंग खोलने पर रोक क्यों लगाई गई है