प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 400 फ्लैटों का देव नगर में निर्माण होने के दौरान दिल्ली से आई टीम के द्वारा निरीक्षण

Share The News

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 400 फ्लैटों का देव नगर में निर्माण होने के दौरान दिल्ली से आई टीम के द्वारा निरीक्षण
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत नरेंद्र मोदी के द्वारा 2015 में की गई। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के शहरी गरीब लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराना है उनके पास रहने के लिए घर नहीं है अथवा बेघर हैं। यह योजना सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा चलाई गई है जिसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ है। इस योजना के तहत देव नगर में 400 फ्लैट का निर्माण करना है। अति गरीब एवं कुछ परिवार को यह फ्लैट आवंटन करना है 2017 से निर्माण भी निस 400 फ्लैट में 18 फ्लैट लाभुकों को आवंटित किया जा चुका है इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए सहकार्य मंत्रालय दिल्ली के निर्देशक आरके गौतम एवं क्षेत्रीय समन्वयक मनीष कुमार की 3 सदस्य टीम निर्माण स्थल पर पहुंच कर फ्लैट के गुणवत्ता की गहनता से जांच की। जिसमें यह बात सामने आई कि यहां पर बिजली और पानी की व्यापक व्यवस्था नहीं है जिसके लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।इस योजना के तहत जो अब तक की प्रगति हुई है वह इस प्रकार है:
हाउसिंग डिमांड 112 लाख
हाउसेस सक्शनेड 103 लाख
हाउसेस ग्राउंडेड 60 लाख
कंप्लीटेड हाउसेस 32 लाख
नई तकनीक का उपयोग करके बनाया गया मकान 15 लाख


Share The News