जमशेदपुर पूर्वी से जीतने वाले निर्दलीय नेता सरयू राय ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि सत्ता में आने के बाद व्यक्ति को विनम्रता से जनता के बाद सुननी चाहिए एवं मदद करनी चाहिए । लेकिन जनता की समस्या को ना सुनना, अधिकारियों को फटकार लगाना एवं पार्टी के कार्यकर्ता को चिरकुट समझना रघुवर की हार का कारण बना है ।

सरयू राय ने यह भी बताया कि उनकी जीत जनता की जीत है। जनता ने उन्हें जीत दिलाई है उनकी पहली प्राथमिकता जनता की समस्याएं ही होगी एवं जनता का भरोसा नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि वह पूर्ण राजनीतिक व्यक्ति तो नहीं हैं, परंतु उन्होंने राजनीति में आने के बाद उनका एक पैर सरकार के साथ एवं दुसरा पैर जनता के साथ रहा है।

उन्होंने बताया कि वे किसी सरकार में शामिल नहीं होंगे जनता के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि मालिकाना हक दिलाने के मामले में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे व जनता को मालिकाना हक दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जिस प्रकार 1731 बस्ती को मालिकाना हक दिलाया गया है उसके तर्ज पर ही 86 बस्ती को भी मालिकाना हक दिलायेंगे।

हेमंत सोरेन की जीत पर उन्हें दी बधाई
हेमंत सोरेन युवा एवं शिक्षित है जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि वे मजबूत एवं स्थाई सरकार बनाएं एवं सरकार बनने के बाद बदले की भावना से कोई भी कार्य ना करें और साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया।

उन्हें विश्वास है कि वह जनता की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे । परंतु फिर भी उन्हें अगर लगता है कि सरकार जनता के हित में कार्य नही कर रहे हैं ,तो जनता के लिए आवाज जरूर उठाएंगे।