झारखंड में क्षमता की कमी नहीं, चेतना से ही विकास के पथ पर बढ़ेगा राज्य हेमंत सोरेन। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर उनके संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों का सीएम ने किया लोकार्पण
झारखंड में क्षमता की कमी नहीं है कमी है तो सिर्फ चेतना की सभी में चेतना आ जाए तो राज्य को आगे बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता है यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आर्यभट्ट सभागार में राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के जन्मदिन पर उनके संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों के लोकार्पण समारोह में कहीं। इस मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मंच पर ही जन्मदिन का केक भी काटा सीएम हेमंत ने उन्हें केक भी खिलाया।
मौके पर गुरु जी के दूसरे पुत्र व विधायक बसंत सोरेन भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में आज का दिन गुरूजी और पुस्तक के लिए अनुज कुमार सिन्हा का है। लेखक ने इस वीरभूमि के इतिहास को संजोकर युवाओं के साथ-साथ बच्चों को भी इतिहास को समझाने का प्रयास किया है सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार झारखंड की आंतरिक और बाह्य क्षमता को करीब से देख रही है।
इन पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की जीवन पर आधारित है यह पुस्तकें
1. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ( हिंदी )
2. ट्राइबल हीरो शिबू सोरेन ( अंग्रेजी )
3. सुनो बच्चों आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन गुरु जी की गाथा ( चित्रकथा )
कार्यक्रम में यह लोग भी मौजूद रहे कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक व वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन कुमार सिन्हा व प्रकाशक पीयूष कुमार ने भी अपने विचार रखे समारोह में मंत्री चंपई सोरेन डॉ रामेश्वर उरांव मिथिलेश कुमार ठाकुर बन्ना गुप्ता बादल सत्यानंद भोक्ता विधायक मथुरा महतो मंगल कालिंदी इरफान अंसारी और ममता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।