गृह रक्षकों ने मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर ड्यूटी सीमा 600 करने की रखी मांग

Share The News

गृह रक्षकों ने मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर ड्यूटी सीमा 600 करने की रखी मांग

होमगार्ड जवानों ने जिले के उनकी ड्यूटी सीमा 200 से बढ़ाकर 600 करने की मांग स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी से कि कदमा में मंत्री को सौंपे पत्र में होमगार्ड जवानों ने बताया है कि 15 अप्रैल 2008 को सभी उपयुक्त से सरकार ने इस पर सुझाव मांगा था। इस मामले में 8 अगस्त 2010 को ग्रहण विभाग की वस्तु स्थिति में अवगत कराया गया। पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा ने भी 13 जनवरी 2010 को इस मामले में अपनी अनुशंसा गृह विभाग को भेजी थी। पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने 12 जून 2012 को मुख्य सचिव को पत्र लिखा था लेकिन अब तक सरकार के स्तर पर उनकी ड्यूटी संख्या बढ़ाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

पूर्वी सिंहभूम में होमगार्ड की ड्यूटी सीमा 250 रू उसे भी घटकर 200 कर दिया गया वर्तमान में 1800 गृह रक्षक कार्यबल में है इस कारण सभी को सामान्य रूप से कार्य नहीं मिल पाता है गृहरक्षकों ने इस सीमा को 600 करने की मांग की है इस मौके पर संघ के पूर्व जिला सचिव कमल कुमार शर्मा, राकेश प्रसाद, भगवान शाह, दिनेश कुमार यादव, विपिन सिंह, हरे कृष्ण सिंह, रामनारायण दुबे, उत्तम कुमार मिश्रा, आदि उपस्थित थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *