एमजीएम में 51 जूनियर डॉक्टरों की होगी बहाली।जमशेदपुर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेसिडेंसी स्कीम के तहत जूनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर 1 वर्ष के लिए नियुक्ति की जाती है। अस्पताल के विभिन्न विभागों में 51 जूनियर रेजिडेंट की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जूनियर डॉक्टर 23 दिसंबर संध्या 5:00 तक अपना आवेदन अधीक्षक के कार्यालय में जमा करा सकते हैं 24 दिसंबर को जमा किए गए प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी उसके बाद 26 दिसंबर को काउंसलिंग की जायेगी चयन होने पर पद के अनुसार डॉक्टरों की नियुक्ति किया जायेगा।