जमशेदपुर राज्य का पांचवा धूम्रपान मुक्त शहर। रांची बोकारो सरायकेला खूंटी के बाद अब टाटा स्टील धूम्रपान मुक्त

Share The News

जमशेदपुर राज्य का पांचवा धूम्रपान मुक्त शहर
जिला सभागार में उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वयक समिति की बैठक में धूम्रपान मुक्त घोषणा समारोह के आयोजन किया गया । समारोह में जमशेदपुर को झारखंड का पांचवा धूम्रपान मुक्त शहर घोषित किया गया इस अवसर पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारी द्वारा धूम्रपान मुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए उपायुक्त ने जिले में गठित त्रिस्तरीय छापामार दस्ते के सभी सदस्यों को शैक्षणिक स्थानों के 100 गज के अंदर अवस्थित तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *