रतन टाटा को ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस अवार्ड।
वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा को फेडरेशन ऑफ इंडो-इस्राइल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (एफ आइ आइ सी सी) ने एकता शांति और स्थिरता के लिए प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। द्विपक्षीय उद्योग संगठन के अध्यक्ष गुल कृपलानी ने कहा कि इस्राइल के प्रति रतन टाटा का समर्थन अटूट रहा है। भारत को गरिमा और सम्मान के साथ वैश्विक पटल पर लाने की उनकी प्रतिबद्धता को सभी ने देखा है।
एक व्यक्ति जिसका तीनों देशों भारत, इस्राइल और यूएइ, के व्यापारिक समुदाय सम्मान करते है। वह एकता शांति और स्थिरता के प्रति है उन्होंने कहा कि वह भारत के सर्वाधिक सम्मानित और नैतिक व्यवसायी है। पुरस्कार समारोह के लिए एक आभासी कार्यक्रम के दौरान रतन टाटा ने कहा कि उनका हमेशा मानना रहा है कि इस्राइल भारत के लिए एक बड़े अवसरों का देश है और इसकी रचनात्मकता की मदद से भारत में विनिर्माण लागत कम की जा सकती है तकनीकी निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके उन्होंने कहा कि इस्राइल जैसे देश के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है मैंने हमेशा ऐसे भारत के लिए अवसर का देश कहा है इस्राइल के लोगों में कुछ खास बात है जो उन्हें रचनात्मक बनाती है।