आदित्यपुर में दिनदहाड़े एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Share The News

आदित्यपुर में दिनदहाड़े एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
आदित्यपुर में बुधवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े बालू गिट्टी व्यवसायी सुजन नंदी (43) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग को 2 घंटे जाम रखा। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है अपराधी कृष्ण गोप पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है मामले में मृतक की पत्नी सोनाली नंदी ने बयान पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वही सरायकेला खरसावां की एसपी एम.अर्शी ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसआई जयंत एक्का को निलंबित कर दिया है। रात में डीआईजी राजीव रंजन सिंह आदित्यपुर थाना पहुंची और उन्होंने वरीय अधिकारियों से घटना की जानकारी ली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने आदित्यपुर कांडा् मुख्य मार्ग के एस टाइप चौक पर घटना को अंजाम दिया। दोनों हमलावर सुबह करीब 8:00 बजे बाइक से s-type चौक पहुंचे उस समय तुझे बाइक पर बैठकर किसी से बात कर रहा था।

परिजनों ने रखी 5 मांगे आश्वासन के बाद हटाया जाम।

तुझे की मौत की सूचना मिलते ही लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया जाम में शामिल आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर अमित सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया एसडीपीओ राकेश रंजन वाह सीओ धनंजय कुमार के समझाने पर मृतक के परिजन वार्ता के लिए तैयार हुए। परिजनों ने 5 मांगे रखी जिसमें कृष्ण गोप को दुमका जेल स्थानांतरित करना, 24 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी, आपके परिवार को सुरक्षा का मुआवजा व दोषियों का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजना शामिल है आश्वासन मिलने पर करीब 2 घंटे बाद जाम हटा लिया गया।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *