पदाधिकारियों ने एसएसपी से कार्यालय में की मुलाकात

Share The News

पदाधिकारियों ने एसएसपी से कार्यालय में की मुलाकात

पुलिस मेंस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एसएसपी से एसोसिएशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग की मांग की जिस पर एसएसपी डॉ एम तमिलवाणन सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया इस मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र साहू , उपसभापति सत्यजीत कुमार, सचिव सह मंत्री छोटे लाल महतो, कोषाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, संयुक्त मंत्री गणेश मुंडा, केंद्र सदस्य सुमित कुमार महतो, और अंकेक्षक बृहस्पति कुमार, स्वांसी मौजूद थे।
5 दिनों का मेला अवकाश आज देवघर के लिए रवाना होंगे नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
मेंस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी का 17 से 20 दिसंबर तक देवघर में होने वाले अधिवेशन के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से नव निर्वाचित पदाधिकारियों को 16 दिसंबर से 5 दिनों का अवकाश मिला है। पुलिस मुख्यालय से अवकाश मिलने के बाद बुधवार को जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन और जैप 6 शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी देवघर के लिए रवाना होंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *