आपदा प्रबंधन पदाधिकारी की बैठक में फैसला ।
कल से झारखंड में शुरू होगी दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं
17 दिसंबर से दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के लिए स्कूल खुल जाएंगे। राज्य के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने कहा। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि इससे संबंधित आदेश और शर्तें 16 दिसंबर को जारी होने की संभावना बताई जा रही है मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने बताया है कि दसवीं से नीचे की कक्षाएं के लिए पूर्व की तरह ही ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी कोचिंग स्थानों को खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है वहीं मेडिकल डिजिटल और नर्सिंग कॉलेज समेत अन्य सभी प्रकार की सरकारी प्रशिक्षण संस्थान खोलने पर प्राधिकार ने रजामंदी दे दी है।
जारी होंगे यह आदेश।
डिजिटल नर्सिंग कॉलेज व अन्य सभी प्रकार के सरकारी प्रशिक्षण स्थान खुलेंगे।
नीचे की कक्षाओं के लिए पहले की तरह ही ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी।