जेएनसी ने ऑनलाइन जारी किया पीएम आवास के आवेदकों की सूची, प्रधानमंत्री आवास के लिए 18 दिसंबर से शुरू होगी पंजीयन।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तृतीय घटक भागीदारी में किफायती आवास अंतर्गत बिरसानगर किफायती आवास परियोजना के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने ऑनलाइन सूची प्रकाशित कर दी है जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय से सूचना पट या वेबसाइट http://udhd.jharkhand.gov.in/ULB/Jamshedpur/Downloads.aspx मैं अपना नाम आवेदन देख सकते हैं। इसके अलावा जेएनसी कार्यालय के हेल्पडेस्क में संपर्क कर सकते हैं। बिरसा नगर परियोजना में आवास देने वाले इच्छुक आवेदक को को 18 दिसंबर 2020 से 20 जनवरी 2021 तक इन बैंकों (केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसी बैंक बिस्टुपुर मुख्य शाखा) में ₹5000 भुगतान कर अपना नाम पंजीकृत करना होगा.
9592 वासु का होगा निर्माण
बिरसा नगर में जी प्लस 8 संरचना के अनुरूप आवासों का निर्माण होना है। कुल 32 ब्लॉकों में 9592 आवासों का निर्माण होना है बिरसानगर की योजना में प्रति फ्लैट एरिया 313 वर्ग फिट होगी। इसमें एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, एक किचन एक टॉयलेट व एक बालकनी की सुविधा मिलेगी, इसके अलावा आवासीय क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रोड आवासीय परिसर में drain lift, पानी सप्लाई, पार्क, अग्निशमन रोधक, पार्किंग दो पहिया व चार पहिया वाहन सहित अन्य सुविधाएं लाभुकों को मिलेगी 24 महीने में योजना को पूरा करने का लक्ष्य है।