उत्तर भारत की प्रमुख कॉलेज एमआईटी एवं जमशेदपुर के विनय आईएएस अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित

Share The News

उत्तर भारत की प्रमुख कॉलेज एमआईटी एवं जमशेदपुर के विनय आईएएस अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हुआ जिसमें एमआईटी के चेयरमैन विष्णु शरण जी वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल निदेशक डॉक्टर आलोक चौहान एवं प्रतिनिधि सूर्यकुमार शामिल हुए

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन विष्णु शरण ने कहा कि जमशेदपुर एवं झारखंड के बच्चों को अब दक्षिण भारत की ओर पलायन नहीं करना होगा बल्कि वे कम खर्च में गुणवत्ता युक्त शिक्षा एम आई ई टी मेरठ उत्तर प्रदेश से प्राप्त कर सकते हैं

कॉलेज में इंजीनियरिंग एमबीए फार्मासिटिकल सहित अन्य टेक्निकल कोर्स करवाए जाते हैं, कॉलेज की प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छी है और पूर्व के छात्र टाटा स्टील विप्रो टीसीएस बजाज हीरो होंडा सहित कई प्रतिष्ठित कंपनी में कार्य कर रहे हैं,

कॉलेज के द्वारा वर्तमान समय में कंपनी में आधारभूत संरचना एवं तकनीक के क्षेत्र में जो विकास हुआ है एवं परिवर्तन हुआ है इस संदर्भ को देखते हुए कॉलेज की निश्रा स्ट्रक्चर और लाभ इसके अनुसार ही बनाए गए हैं,

कॉलेज के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज में लगभग 80% बच्चों का प्लेसमेंट ₹1000000 प्रति वर्ष से ज्यादा में होता है कुछ बच्चों का चयन प्रति वर्ष ₹2500000 के पैकेज पर भी हुआ है

उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज के द्वारा मेरठ उत्तर प्रदेश में एक जॉब फेयर का आयोजन आगामी फरवरी एवं अप्रैल माह में किया जाएगा जिसमें पूरे देश के बच्चे शामिल हो सकते हैं लगभग एक सौ कंपनी ने उस में आने की अपनी स्वीकृति दे दी है,


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *