राज्य में कार्यरत सभी शिक्षकों को पहचान पत्र बनाना पड़ेगा , जो राज्य सरकार द्वारा निर्गत किया जाएगा । इस योजना में सभी प्राथमिक , मध्य एवं उच्च विद्यालय के शिक्षक को शामिल किया जाना है।

पहचान पत्र के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ,बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा । इसमें सरकारी और पारा शिक्षकों का भी पहचान पत्र बनाया जाएगा । बता दे की घंटी आधारित शिक्षकों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है ।

बता दें कि पहचान पत्र बनाने की पहल पिछले साल से ही की जा रही है परंतु अभी तक इस पर काम शुरू नहीं किया गया था । इस पहचान पत्र को बनाने के लिए जल्दी सभी शिक्षकों का डाटा 5 जनवरी तक राज्य परियोजना कार्यालय में जमा कर दिया जाएगा , इसके लिए शिक्षकों प्रथम नियुक्ति तिथि के साथ अवकाश ग्रहण करने की तिथि की भी जानकारी मांगी गई है ।