आंगनबाड़ी कर्मियों को 2 से 6 महीने का मानदेय बकाया

Share The News

पलामू प्रमंडल सहित राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी कर्मियों का पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिला है। इसमें लगभग 73000 कर्मियों का मानदेय अब तक बकाया है,

बता दें कि आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन के बाद सहायक सेविका के मानदेय में ₹250 एवं सेविकाओं के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की गई थी ।इस माह से वृद्धि लागू भी करनी थी ।

बता दें कि इस तरह आंगनवाड़ी कर्मियों को अपने बकाया के मानदेय के साथ-साथ मानदेय वृद्धि का एरियर मिलने का भी इंतजार है जो उन्हें अब तक नहीं मिला है आंगनवाड़ी सेविका को अभी उन ₹5900 तथा लघु आंगनवाडी सेविकाओं को ₹4200 तथा सहायिका को 2950 रुपए मिलता है ,

परंतु वेतन में वृद्धि के बाद आंगनवाडी सेविकाओं को ₹6400 , लघु आंगनवाडी सेविकाओं को ₹4700 तथा सेविकाओं को ₹3200 प्रतिमाह मिलेंगे । बता दें कि सेविका व सहायिका का मानदंड का भुगतान 60:40 की तर्ज पर किया जाता है यानी कि कुल मानदेय का 60 फ़ीसदी राशि केंद्र सरकार तथा 40 फ़ीसदी राशि राज्य सरकार देती है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *