बारीडीह कदानी रोड स्थित एडीएम अस्पताल बिना निबंधन नवीकरण के ही चल रहा है । बता दें कि इस अस्पताल का अंतिम बार निबंधन 28 जुलाई 2016 को कराया गया था जिसकी वैधता जुलाई 2017 तक थी जो खत्म हो चुकी है ।

बुधवार को सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद द्वारा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान में इस बात का खुलासा किया गया और जांच के दौरान यह पाया गया कि या अस्पताल 2 सालों से बिना निबंधन के चल रहा है 6 माह पूर्व भी विज्ञापन के माध्यम से सभी अस्पताल व नर्सिग होम को निबंधन कराने को कहा गया था

इसके बाद भी अस्पताल के संचालक ने इसका निबंधन नहीं कराया है। जांच के दौरान सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने हॉस्पिटल को पत्र लिखकर 29 दिसंबर तक निबंधन कराने का निर्देश दिया है और यह कहा है कि अगर 29 दिसंबर तक अस्पताल के संचालक ने निबंधन नहीं कराया तो उन्हें ₹500000 जुर्माना देने पड़ेंगे।