हाल ही में किस नगर निगम के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है?
हाल ही में धनबाद नगर निगम के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए धनबाद नगर निगम में 9 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें बेकार की चीजों से बनी हुई एक से बढ़कर एक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें 100से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया था।
हाल ही में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने झारखंड के किस संस्थान के साथ एमओयू किया है?
हाल ही में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने झारखंड के स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन के साथ एमओयू किया है।
राज्य के हाई स्कूलों में नौवीं दसवीं के पाठ्यक्रम में कौन से विषय को शामिल किया जाएगा?
नए सत्र में राज्य के हाई स्कूलों में नौवीं और दसवीं के पाठ्यक्रम में आपदा प्रबंधन के विषय को शामिल किया जाएगा। इसके लिए छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कक्षा 9वी की परीक्षा में इस वर्ष से कितने पेपर की परीक्षा ली जाएगी?
नौवीं की परीक्षा में इस वर्ष से 3 पेपर की परीक्षा ली जाएगी। पहले पत्र में हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी, दूध गणित और विज्ञान की परीक्षा एक साथ ओएमआर शीट पर ली जाएगी और तीसरे सत्र में सामाजिक विज्ञान और अतिरिक्त विषय की परीक्षा एक साथ होगी।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण के तहत कितने स्ट्रीट फूड वेंडरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा?
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण के तहत 3156 स्ट्रीट फूड वेंडरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राज्य के स्कूली बच्चों को छुट्टी में भी मिड डे मील दिए जाने के लिए कितने प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य है?
राज्य के स्कूली बच्चों को छुट्टी में भी मिड डे मील दिए जाने के लिए 50% की उपस्थिति होना अनिवार्य है। इसमें कक्षा 1 से पांचवी के बच्चों को प्रतिदिन 100 ग्राम और कक्षा छह से आठवीं के बच्चों को प्रतिदिन डेढ़ सौ ग्राम के हिसाब से चावल दिया जाएगा। वही कुकिंग कॉस्ट 4.48 रुपए और6.71 रुपए के हिसाब से लगेगा।
राज्य में किस क्षेत्र के लंबित मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत बनाई जाएगी?
राज्य में बिजली क्षेत्र के लंबित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत बनाई जाएगी। प्रारंभिक चरण में रांची जमशेदपुर और धनबाद में इसकी शुरुआत होगी। इस क्षेत्र में 8000 से भी अधिक मामले कोर्ट में लंबित हैं।
बुंडू में भगवान बिरसा मुंडा की कितनी फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है?
बुंडू में भगवान बिरसा मुंडा की 150 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है ।