सोमवार को वन विभाग द्वारा आदित्यपुर के मडैया बस्ती ,खरकाई ब्रिज के पास बसी बस्ती एवं काली मंदिर के पास बसी बस्ती के लगभग 70 परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस भेजा है ।

इससे लोगों में डर का माहौल हो गया है। इस नोटिस के बाद तीनों बस्ती के लोग वन विभाग कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बताकर जगह खाली नहीं करने का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने नीलू मुंडा के नेतृत्व में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन भी सौंपा।

बता दें कि उक्त जमीन का मालिकाना हक देने की मांग की गई है । बस्ती वासियों ने बताया कि इससे पहले भी तीन बार उन्हें जमीन खाली करने की नोटिस दी गई थी, विभाग बस्ती के लोगों की समस्याओं को अनदेखी कर रहा है ।

बस्ती में रहने वाले 70 परिवार हैं जो स्वर्णरेखा डैम प्रोजेक्ट के विस्थापित हैं ,30 साल पूर्व ग्रामीणों को विस्थापित होना पड़ा था एवं ग्रामीण वहां से हटकर 1993 में भटकते हुए आदित्यपुर पहुंचे थे, और उन्हें वही के पते पर उनका आधार कार्ड ,राशन कार्ड और वोटर कार्ड बनाया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में फारुख ताप्ती मदन मुंडा सहित अन्य लोग शामिल थे ।