डीपीएस में आयोजित की गई करियर काउंसलिंग

Share The News

चक्रधरपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार को छात्र- छात्राओं को सही दिशा निर्देश देने के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।

करियर काउंसलिंग के दौरान विनय सिंह छात्र- छात्राओं को जानकारी देते हुए

इस अवसर पर मोटीवेटर एंड काउंसलर विनय सिंह ने कहा कि कक्षा आठवीं नौवीं के छात्र छात्राओं की महत्वाकांक्षाएं ऊंची होती है उन्हें उचित मार्गदर्शन ही सही दिशा दे सकता है।

उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को बताया की पढ़ाई कैसे करनी चाहिए एवं सामाजिक सरोकारों में संतुलन कैसे स्थापित करना है। साथ ही साथ उन्होंने एनडीए, सीडीएस, आईपीएस, आईएएस व वैज्ञानिक बनने के लिए कैसे तैयारी की जानी चाहिए।

इस दौरान छात्र- छात्राओं को अनेक उपयोगी टिप्स भी दिए एवं बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया ।इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य एके पांडे शिक्षिका सुरभि डे एवं अन्य मौजूद थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *