हाई कोर्ट ने हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में 11 गैर अनुसूचित जिलों का रिजल्ट निकालने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की एवं हाईकोर्ट ने सरकार तथा जेएसएससी को जवाब देने का निर्देश जारी किया है। इसकी अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

बता दें कि प्रार्थी की ओर से यह मामला 11 गैर अनुसूचित जिलों में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति के रिजल्ट से संबंधित है जिसमें अनुसूचित जिलों के अभ्यर्थियों के रिजल्ट प्रकाशन को पर रोक है परंतु 11 गैर अनुसूचित जिलों के रिजल्ट पर कोई रोक नहीं है । इसके साथ ही दारोगा बहाली मामले में सुनवाई 1 अक्टूबर को की जाएगी ।