भारत को सबसे ज्यादा हथियारों की आपूर्ति कौन सा देश करता है?
हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के अमेठी में राइफल फैक्ट्री की स्थापना की गई है। इसी समय रूस ने यह कहा है कि वह पाकिस्तान को किसी भी प्रकार की हथियार की सप्लाई नहीं करेगा और नो आर्म्स की नीति पर कायम रहेगा। वहीं दूसरी और आज भी रूस ही भारत को सबसे अधिक हथियारों की आपूर्ति करता है रूस भारत का सबसे पुराना पार्टनर है। इसमें परमाणु ऊर्जा से चलने वाली सबमरीन मिसाइल भी शामिल है ।भारत इन दिनों रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर अधिक ध्यान दे रहा है।

भारत और रूस दोनों ने मिलकर ak-203 राइफल के उत्पादन में ज्यादा गंभीरता के साथ विचार कर रहा है। एस एस सी ओ की बैठक में 8 सदस्य देश के रक्षा मंत्री हिस्सा लेते हैं जिसमें खास तौर पर आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा होता है। भारत इन दिनों सीमा विवाद की समस्या से जूझ रहा है। जिसमें चीन पाकिस्तान बांग्लादेश भूटान नेपाल जैसे देश के साथ विवाद है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भारत के पास आधुनिक हथियार का होना जरूरी है। इसी कड़ी में फ्रांस अमेरिका और रूस इजराइल से भारत लगातार हथियारों की खरीद कर रहा है।