राष्ट्रीय पोषण मिशन द्वारा किस वर्ष तक भारत को कुपोषण मुक्त किया जाएगा?
इस मिशन का सही उद्देश्य कुपोषण के उन्मूलन से संबंधित जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है और जितने भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ,सभी को एक प्लेटफार्म पर लाकर एकजुट करके लागू करना है। सबसे ताजा आंकड़े के अनुसार भारत में 40% बच्चों की ऊंचाई बहुत कम है, जबकि 35% बच्चों का वजन आवश्यकता से कम है ।

ऐसे में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यह कहा है की समन्वय बनाकर उस माह को सफल किया जाए ,जिसमें बच्चों को जन्म लेने के लिए शुरुआती 1000 दिन के दौरान ही अच्छा पोषण के रूप में स्तनपान का क्या महत्व होता है यह बताना। युवा महिला और बच्चा दोनों में अगर खून की दिक्कत हो गई है इसे पूरा कर देना। भारत सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि वर्ष 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त कर दिया जाएगा।