कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जल्द ही दिल्ली पुलिस में 5846 सिपाही की भर्ती ली जाएगी। बता दें कि इसके लिए एसएससी द्वारा भर इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर तक लिए जाएंगे एवं इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक देश के सभी शहरों में आयोजित कराई जाएगी । 5840 पदों में से 2801 पद अनारक्षित के लिए है इसके अलावा 1133 पद ओबीसी, 1037 एससी, 302 पद एवं 583 पद ईडब्ल्यूएस, महिलाओं के लिए इसमें 1944 पद आरक्षित रखे गए हैं ।

इसकी आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रह निर्धारित की गई है 12वीं पास इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे प्रश्न पत्र 100 अंको का होगा जिसे 4 भाग में विभाजित किया जाएगा। जिसमें सामान्य ज्ञान/समसामयिक घटनाक्रम से 50 नंबर के 50 प्रश्न, रीजनिंग के 25 नंबर के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी के 15 प्रश्न 15 अंकों के व कंप्यूटर फंडामेंटल के 10 नंबर के 10 प्रश्न होंगे एवं इसमें गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों शारीरिक दक्षता चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जाएगा।