सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चीन के 47 क्लोन एप पर लगाया प्रतिबंध

Share The News

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चीन के ऐप निर्माता कंपनी पर सख्ती बरतते हुए चीन द्वारा निर्मित 47 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि इससे पहले भी 59 एप पर प्रतिबंध लगाए गए थे । सूत्रों की मानें तो मंत्रालय द्वारा 47 ऐप को प्रतिबंधित किया गया है वह पहले बंद किए गए ऐप के क्लोन किए गए संस्करण है।

हालांकि इस मामले पर सरकार द्वारा कोई आधिकारिक बयान या कोई सूची जारी नहीं की गई है परंतु जल्द ही यह सूची जारी की जा सकती है । आईटी मंत्रालय ने प्रतिबंधित चीनी ऐप के निर्माताओं से 77 प्रश्नों के उत्तर अगस्त के पहले सप्ताह तक देने को कहा हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *