गौरतलब है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पिछले दिनों राज्य के सरकारी एवं निजी स्कूलों के अभिभावकों से राय मांगी गई थी कि स्कूलों को कब खोला जाए ।बता दें कि 80% अभिभावकों ने सरकार को सुझाव दिया है कि वैक्सीन आने के बाद स्कूल खोला जाए।

इन 3 दिनों में 46,000 अभिभावकों ने अपने सुझाव दिए हैं इसमें से अधिकांश अभिभावकों का कहना है कि स्कूल खोलने से कोरोना संक्रमण के खतरे बढ़ सकते हैं इसलिए स्कूलों को वैक्सीन आने के बाद ही खोलना उचित होगा।