पटना हाई कोर्ट द्वारा राज्य के प्राइमरी व सेकेंडरी शिक्षकों की नियुक्ति पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.बता दे कि राज्य में 90 हजार से अधिक प्राइमरी टीचर और 30000 से अधिक सेकेंडरी शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी परंतु नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड की बिहार शाखा की ओर से जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार ने फिलहाल इस नियुक्ति पर रोक लगा दी है।

बता दें कि जारी किए गए रोस्टर के अनुसार दृष्टिहीन छात्रों के लिए 400 सीट आरक्षित होनी चाहिए परंतु केवल 98 सीट ही आरक्षित रखी गई है जो कि पर्याप्त नहीं है इसे लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की गई है एवं राज्य सरकार से जवाब मांगा गया है ।इसकी अगली सुनवाई 19 अगस्त को की जाएगी।