राज्य के कई महत्वपूर्ण विभाग कई महीनों से खाली पड़े हैं । जिसके कारण कामकाज पर इसका काफी असर पड़ रहा है भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हाल ही में अलग-अलग जिलों में तबादला किया गया है इनमें से कई पदाधिकारियों को कहीं पदस्थापित नहीं किया गया है।

बता दें कि राज्य के कृषि पशुपालन निदेशक व सहकारिता निबंधक का पद रिक्त है इसके साथ ही 11 जिलों में सहकारिता पदाधिकारी, पशुपालन विभाग के 10 चिकित्सक वेटिंग फॉर पोस्टिंग ,जिला पदाधिकारी, जल संसाधन सचिव, सूचना आयुक्त, महिला आयोग,बीएयू के कुलपति पद, खादी बोर्ड अध्यक्ष के पद तथा प्रदूषण बोर्ड अध्यक्ष के पद इन सभी के पद रिक्त हैं जिन पर अब तक कोई भी भर्ती नहीं की गई है। इसके साथ ही पुलिस डिपार्टमेंट के लिए कई पद रिक्त पड़े हुए हैं जिस कारण इन सभी का रिक्त पदों के कारण इसका सबसे ज्यादा असर कामकाज पर पड़ रहा है । वर्षो से कुछ पद बरसों से तो कुछ पद महीनों से खाली पड़े हुए हैं।