टाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन समझौता के दौरान प्रबंधन के साथ निबंधन कर्मचारियों की बहाली को लेकर सहमति के आधार पर यूनियन आगे बढ़ रही हैं।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि नौकरी निबंधित कर्मचारी पुत्रों के लिए होगी या फिर कर्मचारियों के लिए। इसमें यूनियन की अलग-अलग राय है । यूनियन की ओर से लोगों ने बताया कि कर्मचारी पुत्रों को मौका मिलता है एवं निबंधित कर्मचारियों के पुत्रों को कम मौके मिलते हैं ।

ग्रेड वार्ता में हुए बातचीत के अनुसार कर्मचारियों पुत्रों को ही मौका मिलना चाहिए । निबंधन कर्मचारियों की बहाली के लिए अब तक बने रूपरेखा के अनुसार नन- टेक्निकल ग्रेड में बहाली के लिए 10वीं पास निबंधित कर्मचारियों के लिए लिखित परीक्षा होगी एवं अधिकतम आयु 44 से 45 वर्ष होगी।

यूनियन एवं प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के अनुसार अगले 3 वर्षों में 500 कर्मचारी पुत्रों की बहाली की जानी हैं।