बच्चों को पुरूस्कार और ड्रेस देगा ट्रस्ट-कन्हैया उपाध्याय

Share The News

बच्चों को पुरूस्कार और ड्रेस देगा ट्रस्ट-कन्हैया उपाध्याय
9 दिसंबर को ही कदमा गुरुद्वारा हाॅल में साई मानवसेवा ट्रस्ट की बैठक में पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष सीनियर रिटायर्ड डीएसपी कन्हैया उपाध्याय ने महिला इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष मीता चक्रवर्ती को ट्रस्ट द्वारा सहयोग के पूर्व स्कूल के निरीक्षण का आदेश दिया था.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि हमारी टीम अगर स्कूल के बच्चों से मिलकर यह तय करती है कि बच्चे जरूरतमंद है तो हम उन बच्चों की मांग जरूर पूरी करेंगे,यही मानवसेवा है और इसी कार्य के लिए ट्रस्ट का निर्माण भी हुआ है.

इसके बाद आज ट्रस्ट की महिला इकाई की टीम ने मीता चक्रवर्ती के नेतृत्व में गोलमुरी स्थित ईस्ट बंगाल कॉलोनी स्कूल के निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लिया.निरीक्षण के पश्चात् स्कूल कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिंह भाटिया ने विचार व्यक्त किया कि स्कूल के कुल 180 बच्चों को 21 दिसंबर को वार्षिक उत्सव के दिन ट्रस्ट की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा.साथ ही महिला इकाई की टीम और ट्रस्टी टीम द्वारा यह भी तय किया गया कि बच्चों को नए स्कूल ड्रेस भी ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे.

बताते चलें कि उक्त स्कूल बहुत ही पुराना और जर्जर है तथा कई वर्षों से इस्ट बंगाल स्कूल कमेटी द्वारा ही संचालित किया जा रहा है.एक सप्ताह पूर्व कमेटी के सदस्यों ने मीता चक्रवर्ती से संपर्क कर बताया था कि स्कूल में अभिवंचित वर्ग के बच्चों को ड्रेस आदि की सुविधा 3 वर्ष पहले सरकार द्वारा बंद कर दी गई है और उपरोक्त स्कूल गैर सरकारी होने के कारण कुछ मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं.निरीक्षण के दौरान कई छोटे-छोटे बच्चों से ट्रस्ट के सदस्यों ने मुलाकात किया तो पाया कि बच्चे जरूरतमंद हैं

और उन्हें सहयोग की आवश्यकता है.इनमें लगभग 90%बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं और उनमें से अधिकांश बच्चे आदिवासी हैं.निरीक्षण करने वालों में मुख्य रूप से ट्रस्ट की उपाध्यक्ष मीना प्रसाद,बसंती दास,मीरा दास जबकि स्कूल कमेटी मेंबर के रूप में सचिव स्वप्न दासगुप्ता,ट्रस्टी शंकर डे और प्राचार्या अंचला सरकार और सभी शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *