झारखंड एकेडमिक परिषद का दसवीं का परिणाम आज घोषित किया जाएगा यह शिक्षा मंत्री द्वारा दोपहर 1:00 बजे जैक के वेबसाइट पर जारी किया जाएगा गौरतलब है कि इस वर्ष 3,85,000 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में भाग लिया था।

बता दे कि दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद इंटर विज्ञान और वाणिज्य का रिजल्ट निकाला जाएगा एवं अंतिम में इंटर कला का रिजल्ट निकाला जाएगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट जैक के वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर पर देख सकेंगे.