बता दें कि जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा बुधवार को यह आदेश जारी किया गया था कि 12 दिसंबर से सभी निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि नर्सरी से आठवीं कक्षा तक स्कूलों का समय 9:00 से 3:00 बजे तक होगा परंतु इस आदेश में संशोधित किया गया है .इस आदेश के अनुसार नर्सरी से आठवीं क्लास के बच्चों का स्कूलों का समय परिवर्तन 16 दिसंबर से किया जाएगा

इस संशोधन की मांग निजी स्कूल की ओर से की गई है निजी स्कूलों ने बताया कि अभी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही है ऐसे में स्कूल में समय का बदलाव करना संभव नहीं है इसको देखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस आदेश में संशोधन किया है।