बैंक ऑफ इंडिया में 15 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को तत्कालिक स्थगित कर दिया गया है.चीफ लेबर कमिश्नर ने राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल को लेकर बुधवार को दिल्ली में एक बैठक बुलाई थी

जिसमें यूनियन के प्रतिनिधि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया फेडरेशन के महासचिव कॉम दिनेश झा ललन, अध्यक्ष कॉम विकर बहादुर और उपाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे, उप महासचिव डॉ नवीन मोदी हिस्सा लिया

.समझौता वार्ता में बैंक ऑफ इंडिया के यूनियन लीडर ने उचित मांगों पर चर्चा करके उसका समाधान का आश्वासन दिया.इस रिपोर्ट में सीएलसी को 31 जनवरी 2020 तक सौंपी जाएगी और दूसरी वार्ता समझौता 4 फरवरी तक होना तय है

साथ ही वर्ग में यूनियन के लिए नया निर्णय भी लिया कि पेट्रोल एक्सपेंसेस को अब तक नहीं लेने का फैसला किया है जब तक उसकी उचित बढ़ोतरी नहीं की जाती. इस बैठक में डॉ सुजीत घोष, प्रेम लाल साहू, अमिताभ घोष राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.